Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इस राखी पर बहन को दे सकते हैं ये 10 उपहार

हमें फॉलो करें इस राखी पर बहन को दे सकते हैं ये 10 उपहार

सुरभि भटेवरा

रक्षाबंधन का त्‍योहार बहन और भाई के प्रतीक का त्‍योहार है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है और उसकी रक्षा की कामना करती है। वहीं भाई अपनी बहन को रक्षा का वचन देता है। कई बार तो भाई-बहन में राखी वाले दिन भी नोक-झोंक हो जाती है। लेकिन वह सुलझ भी जाती है। रस्‍में तो सभी निभाई जाती है लेकिन बहन की अपनी अलग ही डिमांड की लिस्‍ट होती है। वहीं भाई कभी कुछ अलग सोचता है और कुछ ऐसा गिफ्ट करता है जो उसे पलभर की नहीं जीवनभर की खुशी दें। तो आइए जानते हैं अपनी बहन को इस बार राखी पर क्‍या यूनिक गिफ्ट दे सकते हैं। 
 
1.वर्चुअल गोल्‍ड - जी हां, आप अपनी बहन को ये यूनिक गिफ्ट देकर हमेशा के लिए खुश रख सकते हैं। यह उसे पल भर की नहीं बल्कि लाइफटाइम की खुशी देगा। किभी भी जरूरत के समय वह पैसे निकाल सकती हैं। हालांकि पैसे निकालने के लिए कुछ दिन पहले आवेदन देना होता है। 
 
2.शेयर्स - अपनी बहन के लिए आप शेयर्स भी खरीद सकते हैं। एक बार शेयर खरीदने के बाद पैसा बढ़कर ही मिलेगा। हालांकि शेयर्स का भाव कम ज्‍यादा होता रहता है। लेकिन कीमत बढ़ जाने पर निकाल सकते हैं। 
 
3.एसआईपी (SIP - Systematic Investment Plan) - जरूरी नहीं है कि सभी सबकुछ पता हो। सभी लोग अलग- अलग तरह से इंवेस्‍टमेंट करते हैं लेकिन एसआईपी भी अच्‍छा विकल्‍प है। अपनी बहनों से चर्चा कर आप उन्‍हें यह उपहार स्‍वरूप दे सकते हैं। एसआईपी की पहली किश्‍त आप दें। इसके बाद जब तक बहने दे सकती है। यह भवष्यि के लिए बेस्‍ट ऑप्‍शन है। 1000 रूपये से भी एसआईपी शुरू की जा सकती है। हर महीने 1000 रूपए आपके बैंक अकाउंट से कट जाएंगे। 
 
4. किताबें - अगर आपकी बहनों को पढ़ने का बहुत शौक हैं तो उन्‍हें किताबें गिफ्ट कर सकते हैं। जिसे पढ़कर उन्‍हें भी खुशी मिलेगी। वहीं देखा जाएं तो टेक्‍नोलॉजी विकसित हो चुकी है। ऐसे में आप खरीदकर उन्हें 2 या 3 किताबें ही दे सकेंगे। लेकिन ऑनलाइन किताबे पढ़ने का स‍ब्‍सक्रिप्‍शन गिफ्ट करते हैं तो वह 1 महीने तक कई सारी किताबें पढ़ सकेंगी। 
 
5.ओटीटी प्‍लेटफॉर्म सब्‍सक्रिप्‍शन - जी हां, कोरोना की वजह से वेब सीरिज का क्रेज बहुत अधिक बढ़ गया है। आप अपनी बहन को 1 महीने का ओटीटी प्‍लेटफॉर्म का सब्‍सक्रिप्‍शन भी गिफ्ट कर सकते हैं। 
 
6. शॉपिंग वाउचर - जी हां, इस राखी पर बहनों को गिफ्ट वाउचर भी दे सकते हैं। वैसे भी लड़कियों को शॉपिंग का बहुत अधिक शौक होता है। तो वह आराम से शॉपिंग कर सकती है। 
 
7.मेकअप कीट - ट्रेंड काफी बदल गया है। ऐसे में आप अच्‍छी वेबसाइट से अपनी बहन के लिए मेकअप कीट भी ऑर्डर कर सकते हैं। कई सारी कंपनियां राखी स्‍पेशल गिफ्ट भी उपलब्‍ध कराती है। 
 
8.मास्‍क - जी हां, सबसे जरूरी और सबसे अहम। सबके लिए और बहन की रक्षा के लिए इस समय मास्‍क ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। ऐसे में आप अपनी बहन को मास्‍क का सेट भी दे सकते हैं। लड़कियां वैसे भी हर ड्रेस के साथ मेचिंग का मास्‍क पहनती है। 
 
9.फूड वाउचर  - फूड वाउचर भी सबसे अच्‍छा ऑप्‍शन हैं वाउचर। जी हां, आप उन्‍हें 1 महीने का भी दे सकते हैं। अगर आपकी बहन को खाने-पीने का बहुत शौक है तो यह सबसे अच्‍छा तरीका है। 
 
10. पर्सनलाइज्‍ड गिफ्ट - जी हां, अगर उन्‍हें फंकी टाइप से टॉय या अन्‍य चीजें पसंद है तो उन्‍हें पर्सनलाइज्‍ड कराकर गिफ्ट कर सकते हैं। वह जरूर पसंद करेंगी। इतना ही नहीं हमेशा अपने साथ रखेंगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रक्षाबंधन 2021 : भाई की राखी का कौन सा हो रंग, जीवन में बनी रहेगी उमंग