Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 26 February 2025
webdunia

प्रभु श्रीराम ने बनवाई थी ये 4 चीजें

Advertiesment
हमें फॉलो करें प्रभु श्रीराम ने बनवाई थी ये 4 चीजें
प्रभु श्रीराम ने अयोध्या से निकलकर लंका तक के सफर में जहां जहां पर अपने पग धरे वहां वहां के खास स्थानों पर मंदिर, कुंड या रामालय बन गए। निश्‍चित ही लंका से लौटने के बाद प्रभु श्रीराम ने अयोध्या में कई तरह के कार्य किए होंगे। जैसे शिवालय बनवाना, महल, आश्रम, कुटी आदि बनवाना। परंतु हम बता रहे हैं ऐसे कार्य जो उन्होंने अपने वनवास के दौरान किए।
 
 
1. पर्णकुटी : श्रीराम जब गंगा पार करके चित्रकूट पहुंचे तो वहां गंगा यमुना के संगम पर ऋषि भारद्वार का आश्रम था। महर्षि ने वहीं एक पहाड़ी पर श्रीराम को कुटी बनाने की सलाह थी। श्रीराम ने वहां पर पर्णकुटी बनाई और वहीं रहने लगे। बाद में वे नासिक के पंचवटी क्षेत्र में गए तो वहां भी पर्टकुटी बनाई। फिर जब वे सीता की खोज में निकले तप रास्ते भर में जहां भी कुछ दिनों तक रुकना था वहां पर्णकुटी बनाई। बाद में रामेश्वरम में और फिर अंत में श्रीलंका में पर्णकुटिया बनाए जाने का उल्लेख मिलता है।
 
 
2. वस्त्र :ऐसा कहते हैं कि श्रीराम, श्रीलक्ष्मण और माता सीता खुद के ही बनाए वस्त्र और खड़ाऊ धारण करते थे।
 
 
3. शिवलिंग : महाकाव्‍य 'रामायण' के अनुसार भगवान श्रीराम ने लंका पर चढ़ाई करने के पहले रामेश्वरम में भगवान शिव की पूजा की थी। रामेश्वरम का शिवलिंग श्रीराम द्वारा स्थापित शिवलिंग है।
 
 
4. सेतु बनवाया:इसके बाद प्रभु श्रीराम ने नल और नील के माध्यम से विश्व का पहला सेतु बनवाया था और वह भी समुद्र के ऊपर। आज उसे रामसेतु कहते हैं ज‍बकि राम ने इस सेतु का नाम नलसेतु रखा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें क्या न करें, जानिए