Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमरिंदर अदालत में हाजिर

Advertiesment
हमें फॉलो करें अमरिंदर सिंह लुधियाना सिटी
लुधियाना (भाषा) , गुरुवार, 10 जनवरी 2008 (16:15 IST)
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में हड़कंप मचाने वाले करोड़ों रुपए के लुधियाना सिटी सेंटर (एलसीसी) घोटाला मामले में पहली बार यहाँ की एक अदालत में पेश हुए।

अमरिंदर सिंह और अन्य आरोपी कड़े सुरक्षा इंतजामात के बीच जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी.के. राय के सामने हाजिर हुए। अदालत परिसर में बहुत से कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य को अपराध दंड संहिता की धारा 173 के तहत आरोप पत्र की प्रति मुहैया कराई गई। अदालत ने अमरिंदर सिंह और अन्य के खिलाफ पंजाब सतर्कता ब्यूरो की दाखिल 106 पन्ने के आरोप पत्र की प्रति पढ़ी।

अमरिंदर के अलावा उनके पुत्र रनिंदर सिंह, दामाद रमिंदर सिंह और पूर्व स्थानीय निकाय मंत्री चौधरी जगजीत सिंह को पुलिस के आरोप पत्र की प्रति मिली।

एलसीसी घोटाला मामले में आरोपित कुल 37 लोगों में से एक लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह सिबिया को अदालत ने पहले ही भगोड़ा घोषित किया हुआ है।

पुलिस के आरोप पत्र में दिल्ली की कंपनी टुडे होम्स के कुछ अधिकारियों का भी नाम है। इस कंपनी को लुधियाना स्थित परियोजना को पूरा करना था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi