Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उज्जैन नारी निकेतन से 9 लड़कियां भागीं

Advertiesment
हमें फॉलो करें नारी निकेतन
उज्जैन , गुरुवार, 2 मई 2013 (15:37 IST)
FILE
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में स्थित नारी निकेतन की प्रशिक्षिका से चैनल गेट चाबी ‍छीनकर 9 लड़कियां फरार हो गईं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के नीलगंगा थाना क्षेत्र की बसंत विहार कालोनी में स्थित नारी निकेतन में 30 से अधिक लड़कियां रहती हैं। बुधवार रात को नारी निकेतन की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशिक्षिका से बहस होने के बाद चैनल गेट की चाबी छीनकर 9 लड़कियां भाग निकलीं।

महिला एवं बाल विभाग के अधिकारियों ने जब इस मामले की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने फरार एक लड़की को हिरासत में ले लिया। पुलिस शेष लड़कियों की तलाश कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi