ऑनर किलिंग : लड़की की हत्या, लड़का गंभीर
बिजनौर , बुधवार, 4 अप्रैल 2012 (15:30 IST)
झूठी शान के लिए की जाने वाली हत्या के एक मामले में अपने प्रेमी के साथ भागने वाली एक लड़की के परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी और युवक को भी घायल कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुर्हा सराय का निवासी 22 वर्षीय अरुण कुमार एक 19 वर्षीय लड़की से प्रेम करता था और पिछले शनिवार उसके साथ घर से भाग गया। ये दोनों मंगलवार को गांव लौट रहे थे, तभी लड़की के घर वालों ने धारदार हथियार से इन पर हमला किया।पुलिस अधीक्षक दलवीर सिंह यादव ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां लड़की को मृत घोषित कर दिया गया और अरुण की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। (भाषा)