Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली-कानपुर के बीच नहीं चलेंगे विमान!

Advertiesment
हमें फॉलो करें एयर इंडिया
कानपुर , शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (15:53 IST)
FILE
कानपुर। दिल्ली से कानपुर के बीच चलने वाली एयर इंडिया की विमान सेवा शुक्रवार को से करीब 2 सप्ताह के लिए रोक दी गई है। विमान का मेंटेनेंस होने के बाद यह विमान सेवा पुन: आरंभ हो जाएगी।

गौरतलब है कि एयर इंडिया ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल की पहल पर सितंबर 2007 में कानपुर-दिल्ली विमान सेवा शुरू की थी। पहले यह सेवा सप्ताह में 6 दिन थी, लेकिन बाद में यात्रियों की संख्या कम होने के कारण अक्टूबर 2013 से विमान सेवा सप्ताह में 2 बार शुक्रवार और मंगलवार कर दी गई थी।

कानपुर हवाई अड्डे पर एयर इंडिया के मैनेजर बीएस नेगी ने बताया कि दिल्ली से कानपुर और कानपुर से दिल्ली के लिए शुक्रवार को एयर इंडिया के विमान की आखिरी उड़ान होगी। हालांकि इसे बंद नहीं किया जा रहा है सिर्फ करीब 2 सप्ताह के लिए रोका जा रहा है। 2 सप्ताह बाद विमान सेवा नियमित रूप से शुरू हो जाएगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi