sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नर्स के साथ गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें नर्स
, शनिवार, 30 मार्च 2013 (12:45 IST)
FILE
सहरसा। बिहार में सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी के निकट शुक्रवार देर रात एक नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सत्यार्थी ने शनिवार को यहां बताया कि हटिया गाछी स्थित एक निजी चिकित्सालय में काम करने वाली 30 वर्षीय एक नर्स जब शुक्रवार रात बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी तभी 3 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि महिला के बयान पर संबंधित थाने में 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सत्यार्थी ने बताया कि पुलिस ने देर रात तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दुष्कर्मियों की पहचान हटिया गाछी निवासी मो. लाल बाबू, मो. मोजिम और मो. सजिम के रूप में की गई है। महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi