Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नौजवानों को 40 प्रतिशत टिकट देगी सपा

Advertiesment
हमें फॉलो करें समाजवादी पार्टी
लखनऊ से अरविन्द शुक्ला , रविवार, 9 अगस्त 2009 (10:40 IST)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायमसिंह यादव ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में पार्टी 40 वर्ष से नीचे के नौजवानों को 40 प्रतिशत टिकट देगी। युवा संगठनों में लड़कियों की भागीदारी पर उन्होंने विशेष बल दिया।

WD
WD
उन्होंने कहा कि उन्हें लूट-खसोट तथा भ्रष्टाचार में संलिप्त प्रदेश सरकार को हटाने के लिए संघर्ष करना है, जिसकी रूपरेखा आगरा में हो रहे विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में सामने आएगी।

समाजवादी पार्टी मुख्यालय में हुई छात्र-युवा संगठनों की बैठक को संबोधित करते हुए मुलायमसिंह यादव ने नौजवानों की खूब हौसला अफजाई की।

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का आधार लक्ष्य, विचार और कार्यक्रम है। इसके लिए संघर्ष करते हुए सत्ता में नौजवान आ सकते है। युवा का पसीना ही समाज परिवर्तन करेगा। उसे ही आगे बढ़कर नेतृत्व संभालना है। वैसे भी पार्टी से ज्यादा युवाओं ने संघर्ष किया है।

यादव ने नौजवानों से कहा कि ये उपचुनाव एक चुनौती है। नौजवान हर पोलिंग पर फैल जाएँ। इस समय वातावरण समाजवादी पार्टी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि समाजवादी बुनियादी मुद्दों की लड़ाई लड़ते रहे हैं। 18 वर्ष की आयु में मताधिकार का आन्दोलन समाजवादियों ने किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi