Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुरादाबाद में पथराव, कलेक्टर घायल

कांठ मामले में कूदी भाजपा, तीन सांसद समेत 150 गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुरादाबाद में पथराव
मुरादाबाद , शुक्रवार, 4 जुलाई 2014 (15:11 IST)
मुरादाबाद। उत्तरप्रदेश में मुरादाबाद के कांठ महापंचायत में शामिल होने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसद, एक विधायक और एक पूर्व विधायक समेत 150 से अधिक कार्यकर्ताओं को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच कांठ महापंचायत में शामिल कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें मुरादाबाद के डीएम घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा के रामपुर से सांसद नेपाल सिह, सम्भल के सांसद सतपाल सिंह सैनी, अमरोहा के कुंवर सिंह तंवर, सरधना के विधायक संगीत सिंह सोम, मुजफ्फरनगर के पूर्व विधायक राकेश चुन्नू, मुरादाबाद के भाजपा नगर अध्यक्ष रितीष गुप्ता को 150 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ यहां सिविल लाइन के कंपनी बाग में गिरफ्तार किया गया।

भाजपा नेता कांठ में महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे। यह महापंचायत गत 30 जून को प्रशासन द्वारा एक धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर उतारे जाने के विरोध में बुलाई गई थी।

गौरतलब है कि मुरादाबाद जिले के कांठ तहसील क्षेत्र के दलित बहुल अकबरपुर चेदरी गांव स्थ्ति एक धार्मिक स्थल में लगा लाउडस्पीकर खराब हो गया था। कुछ दिनों बाद ग्रामीणों ने उसे ठीक करवाकर फिर से बजाना शुरू किया। इस पर गांव के एक वर्ग ने एतराज करते हुए इसकी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर दी और लाउडस्पीकर बंद कराने को कहा था।

इसके बाद पुलिस और प्रशासन का अमला धार्मिक स्थल में पहुंचा। स्थानीय लोगों ने कथित रूप से जूते पहनकर कुछ पुलिसकर्मियों के प्रवेश करने का एतराज किया। इस पर लोगों को बेरहमी से पीटा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस व्यवहार को एकतरफा कार्रवाई बताया था और वहां तनाव व्याप्त होने का इसे प्रमुख कारण माना गया।

इस बीच प्रशासन ने गुरुवार को यहां एक बयान जारी कर दावा किया था कि कांठ में दोनों समुदायों में समझौता हो गया है।

दूसरी ओर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा पर मुजफ्फरनगर की तरह यहां भी सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप लगाया है। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi