Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लालची पति ने काट दी महिला की अंगुलियां

Advertiesment
हमें फॉलो करें अपराध समाचार
नई दिल्ली , शुक्रवार, 18 जुलाई 2014 (09:33 IST)
FILE
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित अपनी मां के घर आई 24 वर्षीय महिला के पति ने उसकी चार अंगुलियां काट डालीं और उसे चाकू से गोद कर घायल कर दिया। महिला के पति सचिन वर्मा पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह लगातार दहेज की मांग कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सचिन वर्मा गुरुवार को घर आया था और कहा-सुनी के बाद उसने सोनम को चाकू से गोदने का प्रयास किया। खुद को बचाने के प्रयास में सोनम के दोनों हाथों की दो-दो अंगुलियां कट गईं। अधिकारी ने बताया कि सचिन की सास ने जब शोर मचाया तो उन्हें धक्का देकर वह फरार हो गया।

सोनम की पीठ पर चाकू के जख्म हैं। उसे अस्पताल ले जाया गया है जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पीड़िता के रिश्ते के भाई अश्विनी भारद्वाज का आरोप है कि सचिन दहेज के लिए उनकी बहन पर जोर डाल रहा था और यह हमला भी उसी से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि वह लगातार पीड़िता की मां से दहेज की मां करते थे, जिसे वह पूरा भी कर रही थीं। लेकिन हाल ही में उन्होंने 1.5 लाख रुपए मांगे जिसका महिला की मां इंतजाम नहीं कर पाई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi