Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शराब के नशे में पत्नी को किया आग के हवाले

Advertiesment
हमें फॉलो करें शराब के नशे में पत्नी को किया आग के हवाले
फरीदाबाद , शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2014 (23:09 IST)
FILE
फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को आग के हवाले कर दिया। गंभीरावस्था में महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार डबुआ कॉलोनी निवासी अशोक शराब पीकर पत्नी से अक्सर झगड़ा करता रहता है। शु्क्रवार सुबह भी अशोक व उसकी पत्नी का झगड़ा हुआ। उसने पत्नी को जिंदा जलाने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि धुंआ निकलता देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर महिला को झुलसी अवस्था में बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से उसे सफदरजंग (नई दिल्ली) रैफर कर दिया। पुलिस ने घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi