Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चक्रवात ताउते : मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी

हमें फॉलो करें चक्रवात ताउते : मुंबई में 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी
, सोमवार, 17 मई 2021 (17:00 IST)
मुंबई। अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में सोमवार अपराह्न 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि आज दिनभर में यह सबसे तेज आंधी है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा जारी बयान के अनुसार, दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में अफगान चर्च स्थित मौसम विभाग के केंद्र ने दोपहर करीब दो बजे हवा की रफ्तार 114 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की।

बयान के अनुसार, दोपहर करीब 12:15 बजे मौसम केन्द्र ने हवा की गति 111 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी।बीएमसी ने मुंबई में मौसम निगरानी के लिए 60 स्वचालित (ऑटोमैटिक) मौसम केन्द्र बनाए हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई केन्द्र ने आज दिन में कहा था कि सुबह करीब 11 बजे कोलाबा वेधशाला ने हवा की गति 102 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की थी। बीएमसी के अधिकारी ने बताया कि आंधी के कारण बांद्रा-वर्ली सी-लिंक (समुद्री रास्ते) को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था और लोगों से वैकल्पिक रास्ता चुनने को कहा गया था।

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तेज आंधी के कारण दक्षिण मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सामान्य यात्रियों के लिए बने शेड की छत पर लगी प्लास्टिक शीट उड़ गयी थी, हालांकि रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत इस पर संज्ञान लिया।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगी नौकरी और 5 लाख की मदद