Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जर्मनी के 12 नागरिकों ने गया में किया पिंडदान

हमें फॉलो करें जर्मनी के 12 नागरिकों ने गया में किया पिंडदान
गया , बुधवार, 11 अक्टूबर 2023 (23:53 IST)
Citizens of Germany performed Pind Daan : बिहार के गया जिले में 11 महिलाओं सहित 12 जर्मन नागरिकों ने अपने पूर्वजों की आत्मा की मुक्ति के लिए बुधवार को फल्गु नदी के तट पर देव घाट पर पिंडदान किया।
 
सभी महिलाओं ने पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनकर विष्णुपद मंदिर और देव घाट पर पिंडदान अनुष्ठान और ‘जल तर्पण’ किया। उनके समूह के एकमात्र पुरुष सदस्य ने धोती पहनकर पिंडदान किया। उन्होंने स्थानीय पंडित लोकनाथ गौड़ के सामने पिंडदान किया।
 
पिंडदान करने वाले जर्मन नागरिकों में नतालिया, स्वेतलाना, ऑक्साना, शासा, इरिना, मार्गेरिटा, ग्रिचकेविच, एलिसेंट्रा और केविन शामिल थे। गया में 29 सितंबर से शुरू हुए पितृपक्ष के दौरान पितृ पूजा और पिंडदान करना बेहद शुभ माना जाता है।
 
पिंडदान करने के बाद एलिसेंट्रा ने कहा, यह गया जिले की मेरी पहली यात्रा है और अनुष्ठान करने के बाद मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। यह एक सुंदर जगह है और लोग बहुत सहयोगी हैं। हम इस पल को जीवनभर कभी नहीं भूलेंगे।
 
गौड़ ने कहा, पितृ पक्ष के दौरान गया आने वाले विदेशियों की संख्या हर साल बढ़ रही है। हाल ही में यूक्रेन की एक महिला ने रूस के हमले में मारे गए सैनिकों और लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए यहां सामूहिक पिंडदान किया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल