Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

टोल बूथ पर महिला से छेड़छाड़, 13 गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें toll both
ठाणे , रविवार, 11 सितम्बर 2016 (14:25 IST)
ठाणे। नासिक के एक दंपति की पिटाई करने और महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में टोल बूथ के 13 कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि 36 वर्षीय महिला और लगभग 40 वर्षीय उनके पति 7 सितंबर को मुंबई जा रहे थे और मुंबई-नासिक स्थित पगधा गांव के टोल बूथ पर टोल देने के लिए रुके थे।
 
पगधा पुलिस के उपनिरीक्षक पीएन चौधरी ने बताया कि टोल कलेक्टर कथित तौर पर उन्हें टोल की पर्ची देने में देरी कर रहा था। चालक के उनसे बार-बार पर्ची मांगने से टोल कलेक्टर को गुस्सा आ गया और उसने कथित तौर पर दंपति को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ करने और हाथापाई में उनके कपड़े फट जाने का आरोप भी लगाया है।
 
एसआई ने 9 सितंबर को महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के हवाले से बताया कि टोल बूथ के कर्मचारियों ने दंपति को धमकी भी दी कि वे दोबारा इस इलाके में दिखने पर गंभीर अंजाम भुगतने को तैयार रहें।
 
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर 13 लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 354, 143, 147, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
 
टोल बूथ का प्रबंधन एक जाने-माने ठेकेदार द्वारा किया जाता है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, 4 आतंकवादी ढेर