Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केरल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 14 साल की नाबालिग, 3 आरोपी गिरफ्तार

हमें फॉलो करें केरल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई 14 साल की नाबालिग, 3 आरोपी गिरफ्तार
, बुधवार, 26 अगस्त 2020 (01:57 IST)
कोच्चि। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां 14 साल की लड़की के साथ इस साल मार्च महीने से लेकर अब तक कई बार 6 लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया, जिनमें से 3 को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूर हैं। पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता 2 महीने के गर्भ से है।
 
पुलिस के अनुसार, मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो उत्तर प्रदेश के रामपुर के रहने वाले हैं। बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है, जो अपराध को अंजाम देने के बाद राज्य छोड़कर चले गए हैं। गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
 
कोच्चि के उपायुक्त जी पूंगुझाली ने कहा कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) समेत अनेक धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लड़की के पड़ोस में रहने के दौरान उससे संपर्क में आने के बाद उससे दोस्ती बढ़ाई।
 
उन्होंने कहा कि बाद में आरोपियों ने उसका शोषण शुरू कर दिया। लड़की की मां नहीं है, वहीं पिता दिल्ली में काम करता है। वह अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती है। लड़की ने हाल ही में एक अस्पताल के डॉक्टरों को काउंसलिंग के दौरान पूरी बात बताई, जिसके बाद यह मामला सामने आया।
 
इस बीच कालामस्सेरी से विधायक वी के इब्राहिम कुंजू ने पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बहेरा को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देवास में इमारत ढही, 9 लोगों को मलबे से निकाला, कई लोगों के दबे रहने की आशंका