Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार में 18 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, जानिए किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी?

Advertiesment
18 IPS officers transferred in Bihar
IPS officers transferred : बिहार सरकार ने शनिवार को अपने आईपीएस कैडर में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया और उन्हें नई पदस्थापना दी। इसमें पटना के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) और कई जिला पुलिस प्रमुखों की तैनाती भी शामिल है। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार (2012 बैच के अधिकारी) अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट का पदभार संभालेंगे। कुमार की जगह कार्तिकेय के. शर्मा (2014 बैच के अधिकारी) लेंगे, जो अब तक पूर्णिया जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) थे। इसके अलावा, बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 36 अधिकारियों का भी तबादला किया गया।
 
राज्य के गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पटना के एसएसपी अवकाश कुमार (2012 बैच के अधिकारी) अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट का पदभार संभालेंगे। कुमार की जगह कार्तिकेय के. शर्मा (2014 बैच के अधिकारी) लेंगे, जो अब तक पूर्णिया जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) थे।
दीक्षा (2021 बैच की अधिकारी) को सिटी एसपी (पटना-मध्य) नियुक्त किया गया, जबकि परिचय कुमार (2021 बैच के अधिकारी) को सिटी एसपी (पटना-पूर्व) बनाया गया। भानु प्रताप सिंह (2021 बैच के अधिकारी) को सिटी एसपी (पटना-पश्चिम) नियुक्त किया गया।
 
अधिसूचना के अनुसार, स्वीटी सहरावत (2020 बैच अधिकारी) को पूर्णिया जिले का पुलिस अधीक्षक, जबकि शरत आरएस (2020 बैच अधिकारी) को सुपौल और अरविंद प्रताप सिंह (2018 बैच अधिकारी) को समस्तीपुर जिले का एसपी नियुक्त किया गया। इसी तरह, विश्वजीत दयाल (2017 बैच अधिकारी) को जमुई जिले का एसपी नियुक्त किया गया।
इससे पहले, नीतीश कुमार की अगुवाई वाली बिहार सरकार ने 20 मई को राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 11 और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के छह अधिकारियों का तबादला किया था। इसके अलावा, उसी दिन बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 36 अधिकारियों का भी तबादला किया गया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट, मंगलुरु में भारी बारिश का कहर