Publish Date: Mon, 04 Apr 2022 (12:58 IST)
Updated Date: Mon, 04 Apr 2022 (13:02 IST)
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी में 2 नाव आपस में टकरा गईं। इस बीच 7 लोग डूबने लगे तो वहां मौजूद लोगों ने गोताखोरों की मदद से उन्हें बचा लिया।
खबरों के अनुसार, वाराणसी में केदारघाट के सामने रविवार शाम बजड़े से टकराने के बाद नाव अनियंत्रित होकर पलटी गई। इस बीच 7 लोगों को गोताखोरों की मदद से डूबने से बचा लिया गया।
इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी। हालांकि अगर घाट पर मल्लाह नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।