Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में 2 नौकाएं नदी में डूबीं, 2 महिलाएं लापता, 13 लोग बचाए

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में 2 नौकाएं नदी में डूबीं, 2 महिलाएं लापता, 13 लोग बचाए
, बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (12:40 IST)
नागपुर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में इंद्रावती नदी में 15 लोगों को लेकर पार कर रही 2 नौकाओं के डूबने के बाद 2 महिलाएं लापता हो गईं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
गढ़चिरौली के जिला कलेक्टर दीपक सिंगला ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम सिरोंचा तालुका के सोमनेर गांव के पास हुई, जब 10 पुरुष और 5 महिलाओं को लेकर 2 नौकाएं छत्तीसगढ़ के मौजा अटुकपल्ली से लौट रही थीं। उन्होंने बताया कि 13 लोगों को बचा लिया गया जबकि 2 महिलाएं लापता हैं।
 
उन्होंने बताया कि नदी में एक पत्थर से टकराने के बाद दोनों नाव डूब गई। रात में बारिश हो रही थी और स्थानीय मछुआरों, पुलिस और वन कर्मचारियों ने बुधवार सुबह तक कुल 13 लोगों को बचाया। उन्होंने बताया कि जिले के बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और 2 लापता महिलाओं का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली, बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में बढ़े Corona के सक्रिय मामले