Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कृषि कानूनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा का 2 दिवसीय सत्र

Advertiesment
हमें फॉलो करें कृषि कानूनों के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा का 2 दिवसीय सत्र
, शनिवार, 9 जनवरी 2021 (14:30 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा का 2 दिवसीय विशेष सत्र 27 जनवरी को शुरू होगा जिसमें राज्य सरकार केन्द्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर आंदोलनकारी किसानों के मुद्दों पर चर्चा करेगी। राज्य के संसदीय मामलों के मंत्री पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार रात पत्रकारों के बताया कि विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंधोपाध्याय को पत्र भेजकर विशेष सत्र बुलाने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान जीएसटी से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। चटर्जी ने कहा कि केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ एकजुट होने के लिए प्रस्ताव का मसौदा कांग्रेस और वामदलों को भी भेजा जाएगा। वामदलों और कांग्रेस ने 1 जनवरी को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कृषि कानूनों को लेकर विधानसभा का सत्र बुलाने का अनुरोध किया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Pravasi Bharatiya Divas 2021: 28 साल में 346 फीसदी बढ़ी देश के बाहर रहने वाले भारतीयों की संख्या