Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर

हमें फॉलो करें शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी ढेर
, बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (16:42 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 अज्ञात आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के चाकुरा इलाके में घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया। अभियान में 2 आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और संगठन का पता लगाया जा रहा है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र: ठाणे में अब तक 10 लाख से अधिक लोगों की Covid 19 हुई जांच