Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में 56 'ट्रांसजेंडर' समेत 21391 कांस्टेबलों की होगी भर्ती

हमें फॉलो करें Bihar Police
, शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (10:33 IST)
पटना। Recruitment of Constables in Bihar : बिहार सरकार राज्य पुलिस बल में 56 'ट्रांसजेंडर' सहित 21391 कांस्टेबलों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू करेगी।

अपर महानिदेशक (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, बिहार सरकार द्वारा राज्य पुलिस बल में यह बड़े पैमाने पर भर्ती होगी। राज्य पुलिस में 7903 महिला कांस्टेबल समेत कुल 21391 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी।

भर्ती की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक शुरू होगी और इस साल दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। कुल 21391 में से 56 'ट्रांसजेंडर' लोगों की भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार पुलिस बल में 1288 अवर निरीक्षकों और 194 सहायक अवर निरीक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू करेगी।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई