Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Chhattisgarh : नारायणपुर में 8 महिला समेत 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 11 पर एक-एक लाख और 7 पर था 50-50 लाख का इनाम

Advertiesment
हमें फॉलो करें 22 Naxalites surrendered in Narayanpur

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नारायणपुर , शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 (18:43 IST)
22 Naxalites surrendered : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 22 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में 8 महिला नक्सली भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से कुछ पर कुल 37.50 लाख रुपए का इनाम था। 11 नक्सलियों पर एक-एक लाख और 7 नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। इस वर्ष जिले में कुल 132 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन के लिए 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया।
 
पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से कुछ पर कुल 37.50 लाख रुपए का इनाम था। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 22 नक्सलियों में 8 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में डिवीजनल कमेटी सदस्य मनकू कुंजाम उर्फ सुखलाल (33) पर आठ लाख रुपए, एरिया कमेटी सदस्य हिड़मे कुंजाम (28), मिलिशिया कमांडर पुन्ना लाल उर्फ बोटी (26) और सनीराम कोर्राम उर्फ धर्मू (25) पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था।
 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों पर एक-एक लाख और सात नक्सलियों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। अधिकारियों ने बताया कि ये नक्सली नारायणपुर जिले के माड़ संभाग के कुतुल, नेलनार और इंद्रावती एरिया कमेटी अंतर्गत सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले में कुल 132 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रोबिनसन गुड़िया ने बताया, हम सभी नक्सली भाई-बहनों से अपील करते हैं कि उनका बाहरी लोगों की भ्रामक बातों और विचारधारा से बाहर निकलने का समय आ गया है। अब समय माड़ को वापस उसके मूलवासियों को सौंप देने का है, जहां वे निर्भीक रूप से सामान्य जीवन व्यतीत कर सकें।
 
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को प्रोत्साहन के लिए 50-50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP : छांगुर बाबा को लेकर बलरामपुर पहुंची ATS, कोठी से इकट्ठा किए अहम सुराग