Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 2 April 2025
webdunia

भारी पड़ी चैकिंग, 2 दिन में 3 राज्यों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें checking
, बुधवार, 20 जुलाई 2022 (15:43 IST)
बोरसाड। हरियाणा और झारखंड के बाद अब गुजरात में भी चैकिंग के दौरान एक वाहन चालक ने गाड़ी चलाकर एक पुलिसकर्मी की जान ले ली। 
 
गुजरात के बोरसाड में राजस्थान के एक ट्रक चालक ने पुलिस कांस्टेबल किरण राज को उस समय कुचल दिया, जब वह उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिसकर्मी किरण राज की इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
इससे पहले आज सुबह झारखंड के रांची में पशु तस्करों ने एक महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो पर पिक अप चढ़ा दिया था। हमले में बुरी तरह घायल पुलिस कर्मी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर लिया।
 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंगलवार दोपहर को हरियाणा के नूंह जिले में अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) सुरेंद्र सिंह को डंपर से कुचलकर मार डाला था। डीएसपी ने दस्तावेज की जांच के लिए एक डंपर को रुकने का इशारा किया था, लेकिन चालक ने रफ्तार और तेज कर उन्हें कुचल डाला। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में समलैंगिक विवाह विधेयक पारित, 47 सदस्यों ने किया समर्थन