Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Uttarakhand: जंगल में आग लगने की 31 नई घटनाएं, 33.34 हैक्टेयर जंगली क्षेत्र जला

आग लगाते 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

हमें फॉलो करें Uttarakhand: जंगल में आग लगने की 31 नई घटनाएं, 33.34 हैक्टेयर जंगली क्षेत्र जला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 (22:48 IST)
देहरादून। गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में विभिन्न स्थानों पर जंगलों में आग (fire) लगने की 31 घटनाएं (31 new incidents) सामने आईं जिनमें 2 व्यक्ति झुलस गए। इस बीच रुद्रप्रयाग में जंगलों में आग लगाते 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
यहां वन विभाग द्वारा जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र में जंगल में आग लगने की 26 जबकि गढ़वाल क्षेत्र में 5 घटनाएं हुईं जिनमें 33.34 हैक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ। बुलेटिन के अनुसार इन घटनाओं में 39,440 रुपए की आर्थिक क्षति होने का अनुमान है।
 
आग लगाते 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया : पिछले साल एक नवंबर से अब तक प्रदेश में जंगल में आग लगने की कुल 575 घटनाएं सामने आई हैं जिनमें 689.89 हैक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ और 14,41,771 रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ। उधर रुद्रप्रयाग के जखोली में 2 अलग-अलग वन क्षेत्रों में कथित रूप से आग लगाते हुए 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
रुद्रप्रयाग के प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वनाग्नि की घटनाएं रोकने के लिए गठित वनाग्नि सुरक्षा दल ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि जखोली के तड़ियाल गांव के भेड़पालक नरेश भट्ट को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बकरियों को चराने के लिए नई घास उगाने के लिए उसने जंगल में आग लगाई।
 
दूसरी ओर उत्तरी जखोली के डंगवाल गांव में हेमंत सिंह एवं भगवती लाल नामक व्यक्तियों को जंगल में आग लगाते हुए पकड़ लिया गया। वन अधिकारी ने बताया कि जंगल में आग लगाने में शामिल अपराधियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चुनाव के दूसरे चरण में 2019 की तुलना में 6 फीसदी कम मतदान