Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मैट्रिमोनियल साइट पर 33 साल की महिला से हुई जान-पहचान, बार-बार बलात्कार

हमें फॉलो करें मैट्रिमोनियल साइट पर 33 साल की महिला से हुई जान-पहचान, बार-बार बलात्कार
ठाणे , रविवार, 5 नवंबर 2023 (16:59 IST)
महाराष्ट्र के नवी मुंबई की 33 वर्षीय एक महिला का एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बार-बार बलात्कार किया। आरोपी से पीड़िता की वैवाहिक वेबसाइट पर जान-पहचान हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर सिंगापुर में रहने वाले आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2)(एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने दिसंबर 2020 से मार्च 2023 के बीच कई बार नवी मुंबई, मुंबई और सिंगापुर के होटलों में उससे बलात्कार किया।
 
अधिकारी ने बताया कि महिला की आरोपी से जान-पहचान एक वैवाहिक वेबसाइट पर हुई थी। आरोपी ने महिला से शादी करने का वादा कर बार-बार उसका बलात्कार किया।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला की तस्वीरें खींचने के साथ आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया।
 
अधिकारी ने बताया कि मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और आगे की जांच जारी है। भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के आसपास पटाखों पर प्रतिबंध