Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड में छठ पर्व के दौरान हादसा, नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत

गिरिडीह के मंगरोडीह गांव में छठ उत्सव के दौरान खरना के मौके पर महिलाओं के साथ बच्चे स्नान करने नदी में गए थे। इसी दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।

हमें फॉलो करें झारखंड में छठ पर्व के दौरान हादसा, नदी में डूबने से 4 बच्चों की मौत
, मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (16:12 IST)
रांची। छठ पर्व के दौरान झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हो गया। खरना के दौरान स्नान करने गए बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। सभी की उम्र 10 साल से कम बताई जा रही है। 
 
जानकारी के मुताबिक गिरिडीह के मंगरोडीह गांव में छठ उत्सव के दौरान खरना के मौके पर महिलाओं के साथ बच्चे स्नान करने नदी में गए थे। इसी दौरान 4 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। 
 
मृतकों की पहचान महेश सिंह का बेटा मुन्ना सिंह, मदन सिंह की बेटी सुहाना कुमारी, टिंकू सिंह की बेटी सोनाक्षी कुमारी और अजय शर्मा (बोकारो) की बेटी दीक्षा कुमारी के रूप में हुई है। इन सभी बच्चों को आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। 
 
बताया जा रहा है कि नदी में पानी काफी कम था, लेकिन बच्चे छोटे थे और इन्हें पानी की गहराई का अंदाज नहीं लगा। इस हादसे के बाद छठ पर्व का उत्साह मातम में बदल गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रपति भवन में तुलसी को देखकर एक पल को सब ठिठक गए, लेकिन ये हैं जंगल की इनसाइक्लोपीडिया...