Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मणिपुर में कांग्रेस को फिर झटका, चार विधायक भाजपा में शामिल

हमें फॉलो करें मणिपुर में कांग्रेस को फिर झटका, चार विधायक भाजपा में शामिल
इंफाल , शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017 (15:42 IST)
इंफाल। मणिपुर में कांग्रेस को उस समय एक और बड़ा झटका लगा जब उसके चार विधायक शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।
 
भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के भावनंद और अन्य नेताओं की मौजूदगी में काकचिंग से विधायक वाई सुरचंद्र, कुंबी से एस बीरा, वांगोई से ओ लुखोई और सैतू से गामथांग हाओकिप भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले भी कांग्रेस के दो विधायक-श्याम कुमार और गिनसुआनहाउ भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
 
कांग्रेस ने विधानसभा में 28 सीटों पर विजय हासिल की थी जिनमें से कुल छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे चुनाव में महज 21 सीटें हासिल करने वाली भाजपा के पास अब 27 सीटें हो गई हैं।
 
भाजपा को एनपीपी, एनपीएफ के चार विधायक तथा लोक जनशक्ति पार्टी, तृणमूल के एक-एक और एक निर्दलीय विधायक का समर्थन हासिल है। राज्य की भाजपा नीत सरकार के पास अब कुल 37 सदस्य हो गये हैं। विधानसभा के अध्यक्ष भाजपा के सदस्य हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कुमार विश्वास भी केजरीवाल से खफा, किया बड़ा हमला...