Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

landslide: अरुणाचल में भूस्खलन से आध्यात्मिक गुरु समेत 4 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें landslide: अरुणाचल में भूस्खलन से आध्यात्मिक गुरु समेत 4 लोगों की मौत
, शनिवार, 18 नवंबर 2023 (16:48 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के कमले जिले में भूस्खलन की चपेट में आने से एक वाहन में सवार एक आध्यात्मिक गुरु और उनके 3 सहयोगियों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक थुतन जंबा ने बताया कि यह घटना जिले में निर्माणाधीन ट्रांस अरुणाचल राजमार्ग पर शुक्रवार को हुई।
 
उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक गुरु पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जबकि उनके सहयोगी असम के रहने वाले थे। ये सभी सुबानसिरी जिले के डुम्पोरिजो में 3 दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ईटानगर जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि रागा पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और शुक्रवार रात करीब 9 बजे मलबे से शव निकाले। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा ने फिर से पारित किए राज्यपाल के लौटाए विधेयक