Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केरल में संघ कार्यालय पर हमला, चार घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें केरल में संघ कार्यालय पर हमला, चार घायल
कोझिकोड़ , शुक्रवार, 3 मार्च 2017 (07:36 IST)
कोझिकोड़। केरल के कोझिकोड जिले के नदापुरम के नजदीक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यालय पर कुछ अज्ञात लोगों ने गुरुवार को बम फेंक दिया जिसमें चार संघ कार्यकर्ता घायल हो गए।
 
पुलिस ने बताया कि कलाची में रात को करीब साढ़े आठ बजे यह घटना घटी। घायलों की पहचान बाबू, विनेश, सुधीर और सुनील के रूप में हुई है।
 
ALSO READ: आरएसएस के पदाधिकारी ने केरल के मुख्यमंत्री के सिर पर रखा इनाम
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाबू और विनेश गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें कोझिकोड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो अन्य को यहां के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। इस हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तकनीकी खामी की वजह से हवाई अड्डे पर फंसे 150 यात्री