Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Bengaluru : एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत मिले, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हमें फॉलो करें Bengaluru : एक ही परिवार के 4 सदस्य मृत मिले, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बेंगलुरु , सोमवार, 14 अक्टूबर 2024 (17:37 IST)
Bengaluru News : कर्नाटक में बेंगलुरु के सिंगनायकनहल्ली में एक परिवार के 4 सदस्य मृत मिले हैं। Bengaluru News : कर्नाटक में बेंगलुरु के सिंगनायकनहल्ली में एक परिवार के 4 सदस्य मृत मिले हैं। मृतकों की पहचान अविनाश, उसकी पत्नी ममता और उनकी 5 और 3 वर्षीय बेटियों के तौर पर हुई है। अविनाश कैब चालक था और उसका शव अपने घर में फंदे से लटका मिला, जबकि घर में अन्य लोग मृत मिले। 
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान अविनाश (33), उसकी पत्नी ममता (30) और उनकी पांच और तीन वर्षीय बेटियों के तौर पर हुई है। अविनाश कैब चालक था और उसका शव अपने घर में फंदे से लटका मिला, जबकि घर में अन्य लोग मृत मिले। परिवार कलबुर्गी जिले का रहने वाला था और पिछले पांच-छह साल से यहां रह रहा था।
बेंगलुरु (देहात) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सीके बाबा ने कहा, सुबह में जब अविनाश का भाई आया, तो किसी ने दरवाज़ा नहीं खोला, तो वह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा और उसने अपने भाई, उनकी पत्नी तथा दो बेटियों को मृत पाया। अविनाश ने खुद को फंदे से लटका लिया था। अन्य की मौत कैसे हुई है, इसकी हम जांच करेंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाबा सिद्दीकी के बाद लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर बड़ा कॉमेडियन, देवी-देवताओं पर करता है टिप्पणी