Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मणिपुर के चुराचांदपुर में 4 लोगों की गोली मारकर हत्या

Advertiesment
हमें फॉलो करें 4 people killed in Manipur

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

चुराचांदपुर/इंफाल , सोमवार, 30 जून 2025 (18:49 IST)
4 people killed in Manipur: मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने 60 वर्षीय महिला सहित कम से कम चार लोगों की सोमवार को गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घात लगाकर यह हमला मोंगजांग गांव के पास दोपहर दो बजे के आसपास हुआ जब पीड़ित एक कार में यात्रा कर रहे थे।
 
मोंगजांग चुराचांदपुर शहर से लगभग सात किमी दूर है। चुराचांदपुर जिला मुख्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि प्रतीत होता है कि चारों लोगों को नजदीक से गोली मारी गई। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों की पहचान अभी नहीं हुई है। मौके से 12 से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए।
 
किसी भी संगठन ने हमले के लिए अब तक जिम्मेदारी नहीं ली है। इलाके में पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भेजा गया है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Nothing Phone 3 कल होगा लॉन्च, स्मार्टफोन में मिलेंगे ये खास फीचर्स, इतनी हो सकती है कीमत