Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मां की गोद से छिटककर झील में गिरी चार साल की बच्ची

हमें फॉलो करें मां की गोद से छिटककर झील में गिरी चार साल की बच्ची
उदयपुर , मंगलवार, 30 मई 2017 (08:55 IST)
उदयपुर। उदयपुर की फतेहसागर झील में सोमवार को दो नावों के आपस में टकरा जाने से मां की गोद में बैठी चार साल की महक सैनी छिटक कर झील में गिर गई।
 
अम्बामाता थानाधिकारी दिलीप सिंह के अनुसार फतह सागर झील में दो नावे आमने सामने टकरा जाने से फतेहसागर झील में गिरी महक सैनी को तलाशने की कार्यवाही जारी है। रात होने के कारण तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है। उन्होंने बताया कि महक सैनी अपने माता पिता के साथ जयपुर से उदयपुर भ्रमण पर आई थी।
 
पुलिस ने बताया कि नाव चालकों को हिरासत में ले लिया गया है लेकिन हमारी प्राथमिकता झील में गिरी बच्ची को ढुंढने की है। आपदा राहत दल भी बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
 
गौरतलब है कि नगर निगम की ओर से अधिकृत ठेकेदार पर्यटकों को नांव से फतेहसागर झील का भ्रमण करवाते है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिजली चुराकर कंप्यूटर सेंटर चला रहा था, मिली यह सजा