Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Karnataka : मंगलुरु जेल के 45 कैदियों को अस्पताल में कराया भर्ती, जानिए क्‍या है मामला...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 45 inmates of Mangaluru jail in Karnataka admitted to hospital

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलुरु (कर्नाटक) , बुधवार, 5 मार्च 2025 (23:59 IST)
Mangaluru Karnataka News : मंगलुरु जेल के 45 कैदियों को डायरिया और इससे जुड़ी समस्याओं की शिकायत के बाद बुधवार को सरकारी वेनलॉक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक की हालत गंभीर है और अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में उसका उपचार किया जा रहा है। कैदियों को दोपहर के भोजन में चावल- सांभर और नाश्ते में अवलक्की (पोहा) परोसा गया था। भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने अस्पताल का दौरा किया और कैदियों का इलाज कर रहे चिकित्सकों से बात की।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनमें से एक की हालत गंभीर है और अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में उसका उपचार किया जा रहा है। जेल अधिकारियों के अनुसार, कैदियों को दोपहर के भोजन में चावल- सांभर और नाश्ते में ‘अवलक्की’ (पोहा) परोसा गया था।
कैदियों ने अपराह्लन करीब 3 बजे बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद सभी 45 कैदियों को सुरक्षा के बीच पुलिस वाहनों में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने अस्पताल का दौरा किया और कैदियों का इलाज कर रहे चिकित्सकों से बात की। अग्रवाल ने बताया कि भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Gurugram : देशभर में 87 करोड़ की साइबर ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार, 10956 शिकायतें और 399 केस दर्ज