Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार में बड़ा हादसा, SUV से ट्रक की टक्कर में 5 परिजनों की मौत

हमें फॉलो करें webdunia
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (09:44 IST)
लखीसराय। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के 5 परिजनों की मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बुरी तरह से मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह एक एसयूवी के ट्रक से टकरा जाने से सुशांत सिंह राजपूत के 5 दूर के रिश्तेदारों समेत 6 लोगों की मौत हो गई। घटना में 4 अन्य घायल हो गए। टक्कर की चपेट में आने से एसयूवी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए।
 
पुलिस के मुताबिक हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की बहन का दाह संस्कार कर दो महिलाओं समेत पीड़ित पटना से जमुई लौट रहे थे। सिंह ने सुशांत सिंह की बहन से शादी की है। मृतकों की पहचान लालजीत सिंह (मृत महिला का पति), नेमानी सिंह, अमित शंकर उर्फ राम चंद्र सिंह, सुनीता देवी, अनीता देवी और चालक चेतन कुमार के रूप में हुई है।
 
हलसी के अंचल अधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि घायलों में से 2 की पहचान वाल्मीकि सिंह और प्रसाद कुमार के रूप में हुई है। घायलों को पहले सिकंदरा उपमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बालासाहेब ठाकरे पुण्यतिथि : 13 का अंक बहुत प्रिय था Bal Thackeray को.....