Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

असम में ईंट भट्टे में आग, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें असम में ईंट भट्टे में आग, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत
, शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (22:23 IST)
हैलाकांडी (असम)। असम के कछार जिले में एक ईंट भट्टे में आग लगने से 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।शुक्रवार रात को काटिगोराह क्षेत्र में जब एक स्थानीय मस्जिद का इमाम ईंट भट्टा परिसर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करा रहा था तब यह यह हादसा हुआ।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को काटिगोराह क्षेत्र में जब एक स्थानीय मस्जिद का इमाम ईंट भट्टा परिसर में कोई धार्मिक कार्यक्रम करा रहा था तब यह यह घटना घटी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो नाबालिग और इमाम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य झुलसे व्यक्तियों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ लिया। उन्होंने बताया कि घायलों को शुरू में एक नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में उन्हें गंभीर स्थिति में सिलचर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में पहुंचाया गया।

अधिकारी के अनुसार, आग की वजह पता नहीं चल पाई है और जांच चल रही है। उनके मुताबिक भट्टे के मालिक एवं कर्मी फरार हैं और उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किसका होगा गुजरात? भाजपा और कांग्रेस के अपने अपने दावे...