Publish Date: Sat, 13 May 2023 (10:19 IST)
Updated Date: Sat, 13 May 2023 (10:24 IST)
5 laborers died: मुंबई। महाराष्ट्र के परभणी (Parbhani) जिले में सेप्टिक टैंक (septic tank) की सफाई के दौरान दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि उनके साथ गए एक अन्य मजदूर की हालत गंभीर है और उसे जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि घटना मुंबई से लगभग 500 किलोमीटर दूर स्थित सोनपेठ पुलिस थाना क्षेत्र के भौचा टांडा इलाके में गुरुवार शाम को हुई। अधिकारी ने बताया कि सोनपेठ पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta