Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान में भारी बारिश, दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें राजस्थान में भारी बारिश, दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
, बुधवार, 4 अगस्त 2021 (15:40 IST)
कोटा। राजस्थान के बूंदी जिले में मूसलधार बारिश की वजह से एक घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मलबे में घर के 2 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि घटना नवघाट क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात को हुई है।

 
पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने कहा कि घर की एक पुरानी दीवार गिर गई। इस घर में 2 भाई महेंद्र केवट और महावीर केवट अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके मुताबिक दीवार गिरने से घर की छत ढह गई जिससे परिवार के सभी 7 सदस्य मलबे में दब गए।

 
उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 2 लोगों को मलबे से निकालने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह 3 अन्य को निकाला लिया गया। मीणा ने बताया कि मलबे में फंसे परिवार के बाकी 2 सदस्यों को निकालने के लिए अभियान जारी है। केशवरायपाटन के थानेदार लोकेंद्र पालीवाल ने कहा कि मलबे से निकाले गए सभी 5 सदस्यों- 2 महिलाओं और 3 नाबालिग लड़कियों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घर का निर्माण दशकों पहले अनियोजित तरीके से किया गया था।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने बच्ची के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बांटा दर्द