Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, मकान में मिले एक ही परिवार के 5 शव, बुराड़ी जैसे कांड का अंदेशा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Delhi
, बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (18:08 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के भजनपुरा इलाके के सी ब्लॉक में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मकान के अंदर एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिले। बुराड़ी जैसी इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस घटना से लोगों में भयावह बुराड़ी कांड की यादें ताजा हो गईं।
 
पुलिस को एक मकान के अंदर से बदबू आने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तफ्तीश की तो मकान का आगे और पीछे का दरवाजा लॉक था। जब पुलिस लॉक तोड़कर अंदर पहुंची तो वहां 5 लोगों के सले-गड़े शव पड़े हुए थे।
 
शवों की पहचान 43 साल के शंभूनाथ, उनकी 38 साल की पत्नी सुनीता, 16 साल की बेटी कोमल और 14 साल के बेटे सचिन और 12 साल के बेटे शिवम के रूप में की गई। पुलिस का कहना था कि मकान के पड़ोस में रहने वालों को जब बदबू आने लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
 
शवों की स्थिति देखकर पुलिस ने बताया कि इन सभी की  मौत 4-5 दिन पहले ही हो चुकी थी। जांच में पता चला कि ई रिक्शा चलाने वाले शंभूनाथ 6 महीने पहले मकान में किराए से रहने आए थे।
 
पुलिस के मुताबिक लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि जांच में यह सामने नहीं आया कि 5 लोगों ने मौत को क्यों गले से लगा लिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
 
जुलाई 2018 बुराड़ी कांड हुआ था। इसमें 11 लोगों के शव मिले थे। काफी समय तक इस रहस्यमयी कांड की गुत्थी सुलझ नहीं पाई थी। बाद में जांच में सामने आया कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में परिवार के लोगों ने मौत को गले लगा लिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केजरीवाल 3.0 में पुराने चेहरों को ही मौका, 7 बनेंगे मंत्री