Publish Date: Thu, 25 Jun 2020 (10:56 IST)
Updated Date: Thu, 25 Jun 2020 (10:58 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 5 आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पांचों को जिले के नरबल इलाके से गिरफ्तार किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। (भाषा)