Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Coronavirus : महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कोरोना, 61 नए मरीज आए सामने

Advertiesment
हमें फॉलो करें Coronavirus

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , बुधवार, 18 जून 2025 (19:02 IST)
Maharashtra coronavirus update : महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जनवरी से अब तक राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई। नए आए मामलों में 19 मुंबई के, 11 पुणे के, 5 पिंपरी छिंचवाड के हैं। इसके अलावा ठाणे नगर निगम क्षेत्र, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, सातारा, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और वर्धा में भी नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक 23,241 नमूनों की जांच की गई और संक्रमित पाए गए 1,695 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें हुई हैं। जनवरी 2025 से अब तक कोरोना से 113 लोगों की मौत हुई है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए आए मामलों में 19 मुंबई के, 11 पुणे के, पांच पिंपरी छिंचवाड के हैं। इसके अलावा ठाणे नगर निगम क्षेत्र, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, सातारा, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और वर्धा में भी नए मामले सामने आए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक 23,241 नमूनों की जांच की गई और संक्रमित पाए गए 1,695 मरीज ठीक हो चुके हैं। विभाग के मुताबिक मुंबई में इस साल की शुरुआत से अब तक सबसे अधिक 899 मामले सामने आए हैं जिनमें मई में 435 और जून में अब तक 458 मामले शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार से अब तक किसी संक्रमित की मौत की खबर नहीं है। उसने बताया कि एक जनवरी से अब तक कुल 31 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 30 को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। उल्‍लेखनीय है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें हुई हैं। जनवरी 2025 से अब तक कोरोना से 113 लोगों की मौत हुई है। कोरोना के सबसे ज्यादा 1384 मामले केरल में हैं।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी