Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग में नदी में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख

हमें फॉलो करें Jharkhand: झारखंड के हजारीबाग में नदी में गिरी बस, 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दु:ख
, शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (20:48 IST)
रांची। झारखंड में गिरिडीह से रांची जा रही शिवा नामक बस आज हजारीबाग जिले के टाटीझरिया के सेवाने नदी में पलट गई है जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 अन्य लोग घायल हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दु:ख जताया है। 
 
उपायुक्त नैंसी सहाय ने बताया कि दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि घायल 12 लोगों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है । इनमें से एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी थी और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया।खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा है।
 
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शिवा नामक बस गिरिडीह से रांची जा रही थी और इसी दौरान हजारीबाग-बगोदर एन एच-100 पर दारू के बीच सेवाने नदी में बस पलट गयी। इस बस में 52 लोग सवार थे।
 
सूत्रों ने बताया कि बस में फंसे घायलों को गैस कटर से निकाला गया है ।कई लोग वाहन में फंसे हुए थे।इन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर एंबुलेंस से शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने बताया कि सभी लोग रांची धार्मिक कार्यक्रम कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे तभी दुर्घटना हुई है।
 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि टाटीझरिया में पुल से बस के गिरने से यात्रियों के हताहत होने से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पश्चिम बंगाल : उत्तर 24 परगना जिले में स्कूल की छत पर फटा देशी बम