Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पुणे जिले में तेंदुए के हमले में 7 वर्षीय बच्चे की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें पुणे जिले में तेंदुए के हमले में 7 वर्षीय बच्चे की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 21 अक्टूबर 2024 (12:06 IST)
Leopard attacks cub: पुणे जिले के शिरूर तालुका में तेंदुए (leopard) के हमले में 7 वर्षीय 1 लड़के की मौत हो गई। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार को मांडवगन फरता गांव में उस समय हुई, जब वंश राजकुमार सिंह नाम का बच्चा गन्ने के खेत के पास था। अधिकारी ने बताया कि बच्चे के माता-पिता उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं और गुड़ उत्पादन इकाई में काम करने के लिए शिरूर तहसील में आए थे।
 
वन अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार की रात वंश के माता-पिता के बीच किसी बात को झगड़ा हो गया था जिसके बाद वंश घर से निकल गया। वह गन्ने के खेत की ओर चला गया, जहां एक तेंदुए ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। (गुड़ बनाने वाली) फैक्टरी के प्रबंधक ने हमले की सूचना पुलिस को दी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजपा ने फ्लैगस्टाफ रोड बंगले में महंगे सामान को लेकर केजरीवाल पर बोला हमला