73 वर्षीय बलात्कारी को 10 वर्ष की जेल
नई दिल्ली , बुधवार, 16 जुलाई 2014 (17:16 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 73 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपने पड़ोसी की 20 वर्षीय मेड के साथ बार-बार बलात्कार करने पर 10 वर्ष जेल की सजा सुनाई। बलात्कार के कारण लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमसी गुप्ता ने अशोक विहार निवासी घनश्याम दास नंदवानी को लड़की से बलात्कार का दोषी पाया। पीड़िता के बच्चे के डीएनए का मिलान दोषी के डीएनए से होने के बाद अदालत ने घनश्याम दास को मामले में दोषी करार दिया।इसके अलावा उन्होंने घनश्याम को मेड को जान से मारने की धमकी देने का भी दोषी पाया। दोषी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया वह उसे जान से मार देगा। अदालत ने दोषी पर 30,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।अदालत ने कहा कि नंदवानी ने 25 मई 2010 के शुरुआती 5-6 महीनों में पीड़िता का कई बार बलात्कार किया। नंदवानी ने इसके अलावा यह धमकी भी दी कि यदि वह किसी को इस घटना की जानकारी देगी तो वह उसे जान से मार देगा। इस पर लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिसका डीएनए दोषी के डीएनए से मिल गया।अभियोजन के अनुसार 24 मई 2010 को यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके मालिक के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने लड़की (अब 24 वर्ष) का कई बार बलात्कार किया। (भाषा)