Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भाजपा में शामिल हुए 8 कांग्रेस MLA, गोवा सीएम बोले- शुरू हुई कांग्रेस छोड़ो यात्रा

हमें फॉलो करें भाजपा में शामिल हुए 8 कांग्रेस MLA, गोवा सीएम बोले- शुरू हुई कांग्रेस छोड़ो यात्रा
, बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (14:41 IST)
पणजी। भारत जोड़ो यात्रा के बीच गोवा में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 11 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। गोवा के मुख्‍यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि कांग्रेस ने ‘भारत जोड़ी यात्रा’ शुरू की, लेकिन मुझे लगता है कि गोवा में ‘कांग्रेस छोड़ो यात्रा’ शुरू हुई है। देशभर में लोग कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
 
भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंत शेत तानावड़े के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सावंत ने कहा कि 8 विधायकों के आने के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। सावंत ने कहा कि मैं आज बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायकों का स्वागत करता हूं। 
 
सावंत ने कहा कि आज के घटनाक्रम के साथ ही भाजपा के पास 33 विधायकों (महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी के 2 और 3 निर्दलीय विधायकों समेत) का समर्थन हो गया है। कांग्रेस के विधायक बिना किसी शर्त के भाजपा में शामिल हुए हैं।
 
सावंत ने चुटकी लेते हुए कहा कि गोवा से ‘कांग्रेस छोड़ो यात्रा’ शुरू हो गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा अगले चुनाव में गोवा की दूसरी लोकसभा सीट भी जीत लेगी। गोवा की दो लोकसभा सीटों में एक सीट भाजपा जबकि दूसरी कांग्रेस के पास है।
 
कांग्रेस के 8 विधायक आज भाजपा में शामिल हुए इनमें से दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सी सिकेरा और रूडोल्फ फर्नांडीस शामिल है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिमंता बिस्वा शर्मा ने शेयर की नेहरू की फोटो, पूछा- क्या इसे भी जला दोगे