Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में सहपाठियों ने 8 वर्षीय छात्र के गुप्तांग को धागे से बांधा

हमें फॉलो करें दिल्ली में सहपाठियों ने 8 वर्षीय छात्र के गुप्तांग को धागे से बांधा
, शनिवार, 31 दिसंबर 2022 (19:01 IST)
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के किदवई नगर क्षेत्र में एनडीएमसी के एक स्कूल में छात्रों के एक समूह ने दूसरी कक्षा के एक छात्र के गुप्तांग पर एक धागा बांध दिया। मामला बुधवार को तब सामने आया जब 8 वर्षीय बच्चा अपने घर पर नहा रहा था। उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए तथा उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मामला बुधवार को तब सामने आया जब आठ वर्षीय बच्चा अपने घर पर नहा रहा था। उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए तथा उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया।

माता-पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि स्कूल में उनके बेटे के गुप्तांग पर उसके सहपाठियों ने नायलॉन जैसा धागा बांध दिया। पुलिस ने कहा, बच्चे की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन वह अभी भी निगरानी में है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने कहा, हमने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है, क्‍योंकि बच्चा अन्य बच्चों की पहचान नहीं कर पा रहा है। हम मामले पर कानूनी राय भी ले रहे हैं। हम घटना में शामिल आरोपियों की पहचान करने के लिए बच्चे को अपने साथ स्कूल ले जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि स्कूल में शीतकालीन अवकाश है, लेकिन कुछ बच्चे शनिवार को वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि क्योंकि आरोपी भी बच्चे हैं, इसलिए उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करना होगा। एनडीएमसी अधिकारी ने कहा, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमारे लिए इस मामले पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RSS मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, कड़ी की गई सुरक्षा