Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Wednesday, 2 April 2025
webdunia

मुंबई के चेंबूर इलाके की चॉल में आग से 9 लोग झुलसे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mumbai

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (10:48 IST)
Fire in chawl of Chembur area: मुंबई के चेंबूर इलाके में रसोई गैस के रिसाव के बाद लगी आग में 9 लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निश्मन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 11.45 बजे चेंबूर पूर्व में सिद्धार्थ कॉलोनी की एक चॉल में रसोई गैस का रिसाव हो गया।
 
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एक दमकल गाड़ी, एक जेटी और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर 10 से 15 मिनट में काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 17 साल के 1 लड़के समेत 9 लोग झुलस गए। घायलों को शहर के 4 अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Budget के बाद शुरुआती कारोबार में रही तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में रही बढ़त