Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सौतेली मां ने करवाया गैंगरेप, भाई भी शामिल, एसिड डालकर प्राइवेट पार्ट जलाया और आंखें निकाली...

हमें फॉलो करें सौतेली मां ने करवाया गैंगरेप, भाई भी शामिल, एसिड डालकर प्राइवेट पार्ट जलाया और आंखें निकाली...

सुरेश एस डुग्गर

, बुधवार, 5 सितम्बर 2018 (12:45 IST)
उत्तरी कश्मीर के उड़ी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 14 साल के सौतेले भाई ने मां के इशारे पर अपने तीन दोस्तों के साथ अपनी 9 साल की सौतेली बहन के साथ सामूहिक बलात्कार किया।

इतना ही नहीं, बच्ची की आंखें निकालकर उसके प्राइवेट पार्ट और छाती पर एसिड डाला गया। बाद में महिला ने बच्ची को उड़ी में अपने घर के नजदीक जंगल में दफन करवा दिया।
 
पुलिस के अनुसार गत 24 अगस्त को उड़ी के बोनियार पुलिस थाने में मुश्ताक अहमद गनी नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 9 साल की बेटी लापता है। बच्ची 23 अगस्त से लापता थी। बच्ची का शव रविवार को जमीन से निकाला गया।
 
जांच में पता चला कि लड़की को चाकू की नोक पर अगवा कर उससे सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में हैवानियतभरी घटना का खुलासा हुआ।
 
बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अफसर मीर इम्तियाज हुसैन के मुताबिक परिवार में जलन और बदले की भावना के कारण इस हैवानियतभरी घटना को अंजाम दिया गया। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।
 
आरोपी मां ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की एक और पत्नी है। मृत लड़की उसी की बेटी थी। पति का उन दोनों से ज्यादा लगाव था, जो उसे बर्दाश्त नहीं था।
 
पुलिस अधिकारी के अनुसार सौतेली मां के उकसाने पर ही बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और वह सारा समय वहां खुद भी मौजूद थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिक्षक दिवस विशेष : खेल जगत की गुरु-शिष्य की जोड़ियां, जिन्होंने छुआ सफलता का शिखर