Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 (11:58 IST)
बलिया (यूपी)। उत्तरप्रदेश में बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में ड्यूटी पर जाते समय बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की एक टुकड़ी के जवानों से भरी बस मंगलवार देर रात को दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 29 जवान घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बुधवार को बताया कि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 18वीं बटालियन की एक टुकड़ी के जवान मंगलवार को दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था संबंधी ड्यूटी के लिए बिहार के रोहतास से निजी बस से सीवान जा रहे थे। रास्ते में मंगलवार रात करीब 12.30 बजे बैरिया थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास उनकी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक खाई में पलट गई।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में 29 जवान घायल हो गए। उनमें से गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है बाकी के 19 जवानों का इलाज बैरिया के सोनबरसा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। दुर्घटना में घायल जवान अमित पांडेय ने बताया कि जवानों से भरी बस सीवान जा रही थी और रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई। एक अन्य घायल पुलिसकर्मी आशुतोष कुमार ने बताया कि यह घटना चालक की लापरवाही से हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिवाली पर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, क्या होगा यात्रियों पर असर?