Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई में खाली पड़ी इमारत का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं

हमें फॉलो करें मुंबई में खाली पड़ी इमारत का एक हिस्सा गिरा, कोई हताहत नहीं
, रविवार, 14 मार्च 2021 (14:21 IST)
सांकेतिक फोटो

मुंबई। दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में 5 मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया है। यह इमारत खाली थी।एक दमकल अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार दोपहर को हुई है, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने कहा कि इमारत मोरलैंड रोड पर स्थित है, जिसे खतरनाक घोषित किया गया है और उसमें कोई नहीं रहता है।

अधिकारी ने बताया कि ढांचे का एक हिस्सा शनिवार को ढह गया, जिसके बाद दमकल, पुलिस और स्थानीय नगर निकाय के कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, यह 'स्तर-1' (मामूली) आपदा थी। मलबे को हटाने का काम अब भी चल रहा है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 : देश में महाराष्ट्र, पंजाब और केरल में Corona से सबसे अधिक मौतें