Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आदित्य ठाकरे की एकनाथ शिंदे को चुनौती, वर्ली से मेरे खिलाफ लड़े चुनाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें आदित्य ठाकरे की एकनाथ शिंदे को चुनौती, वर्ली से मेरे खिलाफ लड़े चुनाव
, रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (08:29 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को वर्ली विधानसभा सीट से उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत करने वाले शिवसेना के अन्य विधायकों और सांसदों को भी इस्तीफा देने तथा नए सिरे से मतदाताओं का सामना करने की चुनौती दी।
 
आदित्य ने कहा कि मैंने इन असंवैधानिक मुख्यमंत्री को चुनौती दी है कि मैं वर्ली से विधायक पद से इस्तीफा दे दूंगा और आप मेरे खिलाफ चुनाव लड़ें। देखते हैं कि आप वर्ली से कैसे जीतते हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं इन 13 दलबदलू सांसदों और 40 विधायकों को भी चुनौती दे रहा हूं कि वे इस्तीफा दें और फिर से चुनाव लड़ें तथा देखें कि क्या वे निर्वाचित हो सकते हैं।
 
उल्लेखनीय है कि शिंदे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिवसेना विधायकों ने जून 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार को गिरा दी थी। इसके बाद भाजपा की मदद से एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बन गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान जैसे आर्थिक संकट के शिकार देशों को कर्ज क्यों देता है IMF?